फूड इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती होगी, आवेदन की प्रक्रिया शुरू , सिविल इंजीनियर के लिए प्रस्ताव

रायपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। व्यापमं फूड इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। व्यापमं से यह परीक्षा अगले महीने 20 फरवरी को होगी।

इसी तरह 400 सिविल इंजीनियरों की भर्ती भी होगी। इसके लिए व्यापमं को प्रस्ताव मिला है। सूत्रों के अनुसार इस महीने ही सिविल इंजीनियर के लिए भी आवेदन मंगाए जाएंगे।

फूड इंस्पेक्टर भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया शुरू

फूड इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। व्यापमं के अफसरों ने बताया कि सिविल इंजीनियर भर्ती के लिए प्रस्ताव मिला है। संभावना है कि इसके लिए आवेदन व इससे संबंधित निर्देश इस महीने जारी हो सकती है।

See also  Veer Bal Diwas: आज वीर बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, इंडोर स्टेडियम में सुरुज कवि सम्मेलन में करेंगे शिरकत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।