बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Breaking : शराब घोटाले में दिल्ली समेत तीन राज्यों के 35 ठिकानों पर आज सुबह-सुबह ED की छापेमारी जारी

Breaking : शराब घोटाले में दिल्ली समेत तीन राज्यों के 35 ठिकानों पर आज सुबह-सुबह ED की छापेमारी जारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सरकार द्वारा बीते दिनों लाई गई आबकारी नीति में कथित घोटाले के आरोपों की जांच में अब प्रवर्तन निदेशालय की भी एंट्री हो गई है। दिल्ली के कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कसता ही जा रहा है।

एक मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ईडी अधिकारियों ने आज सुबह-सुबह दिल्ली समेत तीन राज्यों में बड़ी छापेमारी की है। दिल्ली के अलावा पंजाब व हैदराबाद के 35 ठिकानों पर ईडी छापेमारी चल रही है।