टीआरपी डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता कल्लाडका प्रभाकर भट के खिलाफ पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यह मामला हिंदुत्व कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की शोक सभा के दौरान दिए गए भाषण से जुड़ा है।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, 12 मई को दक्षिण कन्नड़ ज़िले के कवलपदुर गांव स्थित माडवा पैलेस कन्वेंशन हॉल में आयोजित एक शोक सभा के दौरान प्रभाकर भट ने लगभग 500 लोगों को संबोधित किया। यह सभा बजरंग दल के पूर्व नेता सुहास शेट्टी की हत्या के बाद आयोजित की गई थी।

एफआईआर में आरोप है कि इस दौरान RSS नेता ने ऐसा भाषण दिया जिससे सार्वजनिक सौहार्द बिगड़ सकता था और सामुदायिक तनाव को बढ़ावा मिल सकता था। यह क्षेत्र बंटवाल ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र में आता है।

किस धाराओं में मामला दर्ज हुआ?

पुलिस ने प्रभाकर भट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

See also  एनवी रमन्ना बने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ

सुबास शेट्टी की हत्या से जुड़ा है मामला

गौरतलब है कि 1 मई की शाम, मंगलुरु में हिंदुत्व विचारक और बजरंग दल के पूर्व नेता सुहास शेट्टी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे कर्नाटक में भारी आक्रोश देखा गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।