टीआरपी डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फाइनल से ठीक पहले टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एक विवाद में घिर गए हैं। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु स्थित उनके पब वन8 कम्यून (One8 Commune) के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह पब रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर स्थित है।

धूम्रपान नियमों के उल्लंघन का आरोप

FIR में कहा गया है कि पब में COTPA अधिनियम 2003 (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) की धारा 4 और 21 का उल्लंघन किया गया है। कब्बन पार्क पुलिस के अनुसार, पब में नो स्मोकिंग जोन चिन्हित नहीं किया गया था और धूम्रपान के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया।

COTPA अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान के लिए कड़े प्रावधान हैं, और नियमों का उल्लंघन कानूनी अपराध माना जाता है।

पहले भी आ चुकी है चेतावनी

यह पहला मौका नहीं है जब वन8 कम्यून विवादों में आया हो। जून 2024 में भी इस पब पर FIR दर्ज की गई थी। इसके अलावा, दिसंबर 2024 में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने रेस्टोरेंट को अग्निशमन विभाग से अनिवार्य NOC न लेने पर नोटिस भी भेजा था।

See also  IND vs SA : भारत ने जीता टॉस, दो बदलाव के साथ पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया

देश के कई शहरों में हैं ब्रांच

वन8 कम्यून की ब्रांचें दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता, गुरुग्राम और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में हैं। बेंगलुरु स्थित यह आउटलेट दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था और तब से यह युवाओ के बीच लोकप्रिय बना हुआ है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।