सेंट्रल विस्टा को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला पूर्व विधायक हुआ गिरफ्तार

टीआरपी डेस्क। मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक किशोर समरीते को नए संसद भवन (सेंट्रल विस्टा) को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में आज दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पूर्व विधायक ने लोकसभा-राज्यसभा के सिक्योरिटी जनरल और स्पीकर को एक बैग में धमकी भरे पत्र के साथ विस्फोटक भेजकर संसद भवन को उड़ाने की धमकी दी थी। समरीते बालाघाट की लांजी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। उन पर नक्सलियों से सांठ-गांठ के भी आरोप लग चुके हैं।

30 सितंबर को दी थी संसद भवन उड़ाने की धमकी

सप्ताहभर पहले संसद भवन में सिक्योरिटी गार्ड को एक बैग मिला था, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज, संविधान की कॉपी, जिलेटिन रॉड और एक पत्र था। इस पत्र में लिखा था- यदि हमारी 70 सूत्रीय मागें पूरी नहीं हुईं तो सेंट्रल विस्टा को बम से उड़ा देंगे। इसके लिए 30 सितंबर की टाइम लाइन भी तय की थी। इसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच, आईबी समेत अन्य एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

See also  चीनी स्वामित्व वाली कंपनी पर ED की बड़ी कार्रवाई, 8.26 करोड़ रुपये जब्त

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।