Government Jobs : स्टेट बैंक में नौकरी की बहार, निकली 5000 पदों पर भर्तियां

टीआरपी डेस्क। भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इसके (SBI Recruitment 2022) लिए SBI ने क्लर्क कैडर में जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता और बिक्री) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://sbi.co.in/ के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5008 पद भरे जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 07 सितंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 27 सितंबर 2022

रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 5008

SBI Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.

See also  ‘द कश्मीर फाइल्स’ के मेकर्स को देख रो पड़ी महिलाएं, मेकिंग के दौरान जारी किया गया फतवा

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / ईएसएम / डीईएसएम – कोई शुल्क नहीं
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- 750/- रुपये

वेतन

प्रारंभिक मूल वेतन- रु.19900 रुपये (रु.17900/- और स्नातकों के लिए स्वीकार्य दो अग्रिम वेतन वृद्धि रु.17900-1000/3-20900-1230/3-24590-1490/4-30550- 1730/7- 42600-3270/1-45930-1990/1-47920)

चयन प्रक्रिया

  • प्रीलिम्स परीक्षा
  • मेन्स परीक्षा
  • भाषा परीक्षा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।