सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट संविधान पीठ की सुनवाई का सीधा प्रसारण 27 सितंबर से यूट्यूब चैनल (youtube) पर होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी न्यायाधिशों के सर्वसम्मत फैसले बाद पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ की कार्यवाही की ‘लाइव टेलीकास्ट’ की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

इसे लेकर सीजेआई यूयू ललित ने बैठक ली थी। इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया. लाइव स्ट्रीमिंग की शुरुआत संविधान पीठ में चल रहे मामलों से होगी। बाद में इसे दूसरे मामलों के लिए भी शुरू किया जाएगा।

पहले भी हो चुका है सीधा प्रसारण

2018 में सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग का फैसला दिया था। कोरोनाकाल में भी सुप्रीम कोर्ट में मामलों की वीडियो कांफ्रेसिंग के द्वारा सुनवाई की गई थी। हालांकि तब आम लोगों को यह सुनवाई देखने की व्यवस्था नहीं थी।

संविधान पीठ के मामलों से होगी शुरुआत

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के मामलों से इसकी शुरुआत होने जा रही है। यह बेंच 27 सितंबर को ऑल इंडिया बार एग्जाम की व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इसी के अगले दिन यानी 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट तलाक से जुड़ी एक याचिका पर भी सुनवाई होनी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।