टीआरपी डेस्क। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों को लोग अपने परिवार के साथ मनाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों के बहुत से लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में भी रहते हैं। उनकी भी कोशिश रहती है कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों को अपने गृह राज्य में परिवार के साथ मनाया जाए। लेकिन, त्योहारी सीजन में ट्रेन टिकट न मिलने से बहुत से लोग घर नहीं जा पाते।

इस समस्या को हल करने के लिए भारतीय रेलवे ने करीब 6,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर जाने में मदद मिलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, त्योहारों के दौरान भारी भीड़ को संभालने के लिए 108 ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े गए हैं, और 12,500 कोच मंजूर किए गए हैं।

बता दें कि बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों में इस समय भारी भीड़ होती है। मिली जानकारी के अनुसार इस साल त्योहारी सीजन के लिए अब तक 5,975 विशेष ट्रेनें नोटिफाइड की गई हैं, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 1,546 अधिक हैं। इससे एक करोड़ से अधिक यात्रियों को पूजा की भीड़ के दौरान घर जाने में सुविधा मिलेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।