टीआरपी डेस्क। Tirupati Laddu controversy: तिरुपति मंदिर के प्रसिद्ध लड्डू प्रसाद में जानवारों की चर्बी और फिश ऑयल की संभावित मिलावट के विवाद को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार ने एक नौ सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इसकी जांच के लिए SIT के गठन का आदेश दे दिया है। SIT का नेतृत्व गुंटूर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी करेंगे। नायडू ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी सरकारी विभाग इस जांच में सहयोग करें और आवश्यक जानकारी या तकनीकी सहायता प्रदान करें।

SIT में शामिल सदस्य

  • सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी (SIT अध्यक्ष, पुलिस महानिरीक्षक, गुंटूर रेंज)
  • आईपीएस गोपीनाथ जट्टी
  • आईपीएस वी हर्षवर्धन राजू
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेंकट राव
  • पुलिस उपाधीक्षक जी सीताराम राव
  • पुलिस उपाधीक्षक जे शिवनारायण स्वामी
  • स्पेशल ब्रांच के निरीक्षक टी सत्यनारायण
  • एनटीआर पुलिस आयुक्तालय के निरीक्षक के उमामहेश्वर
  • सर्कल इंस्पेक्टर एम सूर्यनारायण

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।