अच्छी खबर : महाराष्ट्र के भंड़ारा में एक भी मरीज कोरोना संक्रमित नही, अब हो रही जिले की तारीफ
अच्छी खबर : महाराष्ट्र के भंड़ारा में एक भी मरीज कोरोना संक्रमित नही, अब हो रही जिले की तारीफ

मुंबई। महाराष्ट्र देश के सबसे ज्यादा कोरोना ग्रसित राज्यो में से एक है, वहीं महाराष्ट्र के भंड़ारा जिले के 90 गांवों के लोगों ने संयम की जो मिसाल पेश की है। उसकी लोग तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 48000 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। जबकि इसी सूबे भंडारा जिले के 90 गांवों में एक भी केस नहीं मिले।

नहीं पड़ रहीं आक्सीन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की आवश्यकता

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने ऐसा हडकंप मचाया कि लोग सहम उठे है। हर दिन लोग अपने रिश्तेदारों के लिए आक्सीन और रेमडेसिवर इंजेक्शन के लिए परेशान दिख रहे थे। लेकिन भंड़ारा जिले के 90 गांवों में ऐसी कोई मांग नहीं, किसी को कोरोना नहीं। हालात एकदम सामान्य बने रहे, यहां लोगों ने संयम की मिसाल पेश की और पहले की तरह अपने रोजमर्रा के काम में लगे रहे।

बच्चे समेत सभी ने किया पूरी तरह से गाइडलाइंस का पालन

जिले में एक भी कोरोना का केस नहीं मिलने का सबसे बड़ा कारण यह है की यहां कोरोना को लेकर जो गाइडलाइंस बनाई गई उसका लोगों ने पूरी तरह पालन किया। गांव में हर शख्स के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया था। गांवों को समय-समय पर सैनिटाइज किया गया। इसके साथ जो लोग काम के लिए बाहर जाते थे उन्हे भी अलर्ट करने के साथ उन पर बराबर निगाह रखी गई।

कोरोना काल के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने जो गाइडलाइंस जारी की उसका सौ फीसदी पालन हुआ। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनेटाइनजर के इस्तेमाल के बारे में लोगों को लगातार जागरूक किया गया। गांव का एक बच्चा भी बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकला।

वैक्सीनेश पर फोकस

साथ ही यहां के जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रशांत उइके का कहना है कि अब यहां ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जनजागरण अभियान चल रहा है। वहीं लोगों को उम्मीद है कि इसी तरह सावधानी बरती जाएगी तो यहां आगे भी कोरोना का बुरा साया नहीं फटकेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…