Economy: भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, मूडीज ने 'नेगेटिव' रेटिंग को बदलकर किया 'स्थिर'

नई दिल्ली। Moody’s India Rating: भारत के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक अच्छी खबर आ रही है। मूडीज ने भारत की रेटिंग को नेगेटिव से बदलकर स्थिर कर दिया है। इसी के साथ भारत की रेटिंग बीएए3 (BAA3) पर बरकरार है। इससे पहले मूडीज ने मई के दौरान भारत की रेटिंग को घटाकर निगेटिव बीएए3 कर दिया था। तब मूडीज ने कहा था कि आर्थिक वृद्धि के रास्ते में अड़चनें, ऊंचा त्रृण और कमजोर वित्तीय प्रणाली का सावरेन साख पर असर पड़ता है।

अमेरिकी रेटिंग एजेंसी ने फरवरी में 2021-22 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के 13.7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। आधिकारिक अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था 8 प्रतिशत संकुचित हुई है।मूडीज ने कहा था, ‘‘भारत कोविड-19 की भीषण दूसरी लहर का सामना का कर रहा है। जो निकट-अवधि के आर्थिक सुधार को धीमा और लंबी अवधि के विकास गति को कम कर सकता है। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी ने भारत की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था पर बहुत अधिक दबाव डाला जिससे अस्पतालों में चिकित्सा आपूर्ति कम पड़ गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।