Breaking-शिवनाथ नदी में 2 छात्र डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश

भिलाई। भिलाई में मंगलवार को दो छात्र नदी में डूब गए। दोनों छात्र स्कूल से बंक मारकर अपने एक अन्य दोस्त के साथ नहाने के लिए शिवनाथ नदी में गए थे। आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस ने एक का शव बरामद कर लिया है, लेकिन दूसरे का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामला रिसाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बड़ौदा सेक्टर इस्पात क्लब के पास रहने वाला आदर्श चंद्राकर (17) पुत्र दिनेश चंद्राकर, गार्डन चौक निवासी तौसीफ अंसारी (17) पुत्र मुर्शीद आलम और रुआबांधा निवासी आयुष शांडिल्य (17) पुत्र हेराम शांडिल्य तीनों अलग-अलग स्कूलों में 11वीं क्लास के छात्र हैं और दोस्त हैं। तीनों दोस्त मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल से बंक मारकर नहाने के लिए शिवनाथ नदी में गए थे।

तीनों नहाने के लिए नदी में उतरे थे कि आदर्श और आयुष गहरे पानी में फंस गए। उन्हें डूबता देख पहले तौसीफ ने बचाने का प्रयास किया, फिर आसपास के लोगों से मदद मांगी। इससे पहले कि लोग पहुंचते, दोनों छात्र नदी में बह गए। पुलिस ने शाम करीब 4.15 बजे आयुष का शव बरामद कर लिया है, जबकि आदर्श की तलाश की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।