Gujarat Election 2022: गुजरात में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार, मैं लिख कर दे रहा हूं- केजरीवाल

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों ने प्रचार के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सूरत की यात्रा पर हैं। केजरीवाल ने सूरत में एक प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पार्टी की जीत का दावा किया है। उन्होंने लिखित में दावा किया कि उनकी पार्टी भारी बहुमत से गुजरात की सत्ता में आएगी।

दिल्ली के सीएम केजरीवाला ने सूरत में अपनी पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सूरत में मीडिया को संबोधित करते हुए अपनी पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि मैं लिखकर दे रहा हूं कि हमारी पार्टी ये चुनाव जीत रही है। मैंने आज तक जब भी कुछ लिखकर दावा किया है वो पूरा सच हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस को जीरो सीट और पंजाब में AAP की सरकार का मेरा दावा भी सच साबित हुआ था।

31 जनवरी तक लागू होगी पुरानी पेंशन स्कीम

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हम 31 जनवरी तक पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर देंगे। दिल्ली के सीएम ने आगे गुजरात के सभी सरकारी कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वे सारे इकठ्ठे होकर आम आदमी पार्टी को वोट दें, तभी उनकी सारी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।