यात्रीगण कृपया ध्यान दें… मैनपुरी से डिंपल भाभी को जिताएं; रेलवे स्टेशन पर इस एनाउंसमेंट से मच गया हड़कंप

वेब डेस्क। एक पल को सभी यात्री चौक गए जब रेलवे स्टेशन में रेल के आने जाने की एनाउंसमेंट की जगह यात्रीगण कृपया ध्यान दें… मैनपुरी से डिंपल भाभी को जिताएं ! सुनाई दिया।

दरअसल, यह मामला शनिवार रात 11 बजे का है, जब अचानक मैनपुरी सीट से डिंपल यादव को जिताने और जिंदाबाद के नारे सुनाई दिए। काउंटर पर तैनात रेलवे कर्मी ने अराजक तत्वों का जबरन कक्ष में घुसने और पार्किंग स्टैंड के कर्मी ने डिपल यादव के प्रचार के एनाउंसमेंट की पुष्टि की है।

आचानक रात 11 बजे हुआ एनाउंसमेंट

इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर से शनिवार रात करीब 11 बजे पर प्रसारित संदेश में मैनपुरी सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के प्रचार का एनाउंसमेंट हुआ। ऐसा एनाउंसमेंट सुनकर हर कोई हैरान रह गया। रेलवे इंक्वायरी कर्मचारी ने माफी भी मांगी और मामला शांत कराने की कोशिश की।

लोगों ने रेलवे पुलिस थाने में भी की शिकायत

See also  आखिर क्यों सुर्खियों में आईं ये ट्रेनी IAS अफसर, विवाद बढ़ने पर हुआ ट्रांसफर

बता दें कि इस मामले में कुछ लोगों ने राजकीय रेलवे पुलिस थाने जाकर भी शिकायत की है। पुलिस के आने से पहले ही सभी लोग चले गए I पूछताछ कार्यालय के कर्मचारी मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ अराजक तत्व कक्ष में घुस आए थे, जिन्होंने हरकत की है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है I

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है मंडल रेल प्रबंधक स्तर से जांच शुरू करा दी गई है। अनाउंसमेंट से जुड़े संबंधित रेल कर्मी के विरुद्ध अनुशासन व आचरण नियमावली के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।