शिवसेना मुख्यालय के सामने आज लाउडस्पीकर पर बजाया गया हनुमान चालीसा

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना द्वारा मस्जिदों के बाहर अधिक मात्रा में लाउडस्पीकर बजने का विरोध लगातार जारी है। जिसके परिणाम स्वरुप आज रामनवमी पर मुंबई में शिवसेना पार्टी मुख्यालय भवन के बाहर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाया गया। पुलिस को कुछ ही देर में इसकी सूचना मिल गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहंच कर इसे बंद करा दिया।

पुलिस ने उस गाड़ी को जब्त कर लिया है, जिस पर हनुमान चालीसा बजाया जा रहा था। साथ ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता यशवंत किल्लेकार को गिरफ्तार लिया गया।  आज सुबह ही शिवसेना भवन के सामने रामनवमी के पोस्टर लगाए गए। मनसे ने हनुमान चालीसा बजाने का ऐलान पहले ही कर दिया था।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बीते हफ्ते राज्य सरकार से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की थी। मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा था, मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी अधिक मात्रा में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर अधिक मात्रा में हनुमान चालीसा के स्पीकर बजने लगेंगे। मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं। मुझे अपने धर्म पर गर्व है।

See also  ISRO और NASA मिलकर बना रहे है दुनिया को हर आपदा की सूचना देगा वाला NISAR

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने राज ठाकरे पर सरकार से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए कहने पर निशाना साधा था। राउत ने कहा कि उनका भाषण भाजपा द्वारा प्रायोजित था। राउत ने कहा कि यह स्पष्ट है कि शिवाजी पार्क में बज रहे लाउडस्पीकर का भाषण भाजपा द्वारा लिखित और प्रायोजित था। महाराष्ट्र राज्य में कानून अभी भी कायम है। राज्य के गृह मंत्री कानून के अनुसार सब कुछ करेंगे। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।