हार्दिक पटेल

गांधी नगर। गुजरात में पाटीदार समुदाय को आरक्षण दिलाए जाने की मांग पर  गुजरात में जबरदस्त आंदोलन करने के बाद हार्दिक पटेल कांग्रेस  नेता बन गए थे। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाकर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर हार्दिक पटेल 2 जून को 15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल होंगे। हार्दिक पटेल 15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश कर कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। वह गांधी नगर स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल होंगे।

हार्दिक पटेल ने 2 जून को भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल मौजूद होंगे और उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। हार्दिक पटेल के भाजपा में शामिल होने के आयोजन को भाजपा ग्रैंड इवेंट में तब्दील करना चाहती है।

पाटीदारों को लुभाने में भाजपा को मिलेगी बड़ी मदद

कहा जा रहा है कि हार्दिक पटेल के साथ ही 15,000 अन्य लोग भाजपा में शामिल होंगे। हार्दिक का भाजपा में शामिल होना पाटीदार राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है। गुजरात में 2015 में हुए पाटीदार आरक्षण आंदोलन का हार्दिक पटेल प्रमुख चेहरा थे। कांग्रेस में उनकी एंट्री के बाद पार्टी मान रही थी कि उसे पाटीदार समाज का समर्थन मिलेगा, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन के बाद भी वह सत्ता से दूर रह गई थी।

चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा करारा झटका

अब उनके भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस के लिए चुनाव से पहले यह करारा झटका है। वह पहले ही लगातार नेताओं के पलायन से जूझ रही है। हालांकि हार्दिक पटेल को लेकर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उधर, पाटीदार आंदोलन के दौरान के एक मामले को लेकर हार्दिक को कोर्ट ने राहत दी थी। ऐसे में हार्दिक के चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ हो गया है। ऐसे में अब तय हो गया है कि हार्दिक पटेल बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।