केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा हैकि पहले फेज में 3 करोड़ लोगों को वैक्सीन फ्री में दी जाएगी। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि इनमें 1 करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। बाकी प्राथमिकता सूची में शामिल 27 करोड़ लोगों को जुलाई तक कैसे वैक्सीन दी जाएगी, इस बारे में फैसला लिया जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि पहले फेज में कोरोना की वैक्सीन पूरे देश में मुफ्त में लगाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि क्या लोगों को कोरोना की वैक्सीन के लिए पैसे चुकाने पड़ेंगे या ये मुफ्त होगा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश में पहले फेज में कोरोना की वैक्सीन फ्री मिलेगी। इस फेज में 3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा।

पहले चरण में तीन करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन

बता दें कि पूरे देश में आज कोरोना वैक्सीन ड्राईव चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि पहले फेज में 3 करोड़ लोगों को वैक्सीन फ्री में दी जाएगी। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि इनमें 1 करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। बाकी प्राथमिकता सूची में शामिल 27 करोड़ लोगों को जुलाई तक कैसे वैक्सीन दी जाएगी, इस बारे में फैसला लिया जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज पूरी प्रक्रिया वास्तविक वैक्सीनेशन ड्राइव जैसी है, अगर वैक्सीन देने के बाद कुछ विपरित प्रभाव लोगों पर पड़ता है तो स्वास्थ्य मंत्रालय इसके लिए भी जरूरी तैयारियां कर रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।