टीआरपी डेस्क। मशहूर कार कंपनी मारुति सुजुकी के पूर्व एमडी जगदीश खट्टर का सोमवार को निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश खट्टर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट है। खट्टर को मारुति सुजुकी को देश की सबसे पसंदीदा कार बनाने का श्रेय दिया जाता है। वे पूर्व IAS अधिकारी थे। मारुति सुजुकी को छोड़ने के बाद खट्टर ने मल्टी ब्रांड कार सर्विस से जुड़ा वेंचर कारनेशन की शरुआत की थी। 

खट्टर मारुति उद्योग लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर 1993 से लेकर 2007 तक थे। उन्होंने 1993 में ही मारुति मार्केटिंग डायरेक्टर की हैसियत से ज्वाइन किया था। इसके बाद 1999 में वह कंपनी के पहले मैनेजिंग डायरेक्टर बने। इस पद के लिए सरकार ने उन्हें नॉमिनी चुना था। इसके बाद 2002 में वह सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के नॉमिनी चुने गए थे। 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।