बिलासपुर। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की सूचना पर तोरवा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवकों के कब्जे से एक रेमडेसिविर का एंपुल और 53 हजार रुपये नकद जब्त किया है। पकड़े गए दोनों युवक निजी अस्पताल में काम करते हैं। पुलिस अस्पताल प्रबंधन से इस संबंध में जानकारी ले रही है। वहीं औषधि प्रशासन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।

तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि रविवार की दोपहर सूचना मिली कि कुछ लोग कोरोना संक्रमित मरीज के उपचार में काम आने वाली दवा रेमडेसिविर की कालाबाजारी कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने मुखबिर को खरीदार बनाकर दवा की कालाबाजारी करने वालों से संपर्क करने कहा।

शनिवार को महिमा नगर सिरगिट्टी में रहने वाले दिलीप कुमार सन्नाट(34 वर्ष) व द्वारिका सिंह(24 वर्ष) खम्हरिया थाना सीपत से संपर्क किया। युवकों ने पुलिस के मुखबिर को बंगाली चौक के पास बुलाया। इस दौरान युवकों ने दवा के लिए 18 हजार रुपये में सौदा तय किया। इसके बाद युवकों ने पुलिस के मुखबिर को अग्रसेन चौक के पास दवा के लिए बुलाया। इसके बाद युवकों ने फोन कर मुखबिर से मरीज के संबंध में जानकारी ली।

See also  Chhattisgarh Pumped Storage Project: बस्तर में 5700 MW और जशपुर में 3500 MW बिजली उत्पादन की तैयारी

ऐसे पकड़ाए आरोपी

इस पर थाना प्रभारी के निर्देश पर मुखबिर ने मरीज के स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। रविवार की शाम युवकों ने मुखबिर को दवा के लिए अग्रसेन चौक स्थित स्टार हास्पिटल के बाहर बुलाया। युवक दवा लेकर मुखबिर के पास पहुंचा। इसी दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपित युवकों के कब्जे से एक एंपुल रेमडेसिविर इंजेक्शन का एंपुल जब्त कर लिया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि युवकों ने चार एंपुल दवा 18 हजार की दर से बेच दी है। इस पर पुलिस ने युवकों के कब्जे से 53 हजार नकद, दो मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त किया है। पुलिस मामले में आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है। वहीं मामले की जानकारी औषधि प्रशासन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को दी गई है।

अस्पताल से चुराई थी दवा

पूछताछ के दौरान पता चला कि युवकों ने दवा किसी निजी अस्पताल से चोरी की है। सीपत के खम्हरिया में रहने वाला द्वारिका सिंह कुछ दिन ही पहले अग्रसेन चौक स्थित स्टार हास्पिटल में काम करने आया है। युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने दवा किसी दूसरे अस्पताल से चुराई थी। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

See also  मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन 46 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को किया सम्मानित

दवा के बैच नंबर के आधार पर की जा रही जांच

तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक दवा चोरी करना बता रहे हैं। युवकों के बयान की तस्दीक की जा रही है। दवा के बैच नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। इसकी सूचना औषधि प्रशासन विभाग को भी दी गई है। जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा। फिलहाल युवकों से पूछताछ की जा रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।