टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सिकंदराराऊ से एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई में सत्संग सुनने पहुंची हजारों की भीड़ जब सत्संग होने के बाद बाहर निकल रही थी तभी भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में करीब 90 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक 27 मौत की ही पुष्टि की गई है।

बता दें कि मृतकों में हाथरस और एटा के रहने वाले हैं। मृतकों को अलीगढ़ और एटा पहुंचा गया। मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल रवाना हो गए हैं।

अब तक 25 से अधिक शव एटा पोस्टमार्टम गृह पर लाए गए हैं। मृतकों में कई महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। एटा के सीएमओ उमेश कुमार त्रिपाठी ने हादसे में 27 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें 25 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।