टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ में भाग लिया। कार्यक्रम में उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन और नेतृत्व हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम में नारी शक्ति द्वारा सिंदूर तिलक और स्वागत किया गया। यह दौरा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री का मध्यप्रदेश का पहला दौरा था। कार्यक्रम के सभी प्रबंधन और सुरक्षा की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई थी।

प्रधानमंत्री ने किया बड़ी योजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर इंदौर मेट्रो की शुरुआत, दतिया और सतना हवाई अड्डों के वर्चुअल उद्घाटन के साथ-साथ स्मारक डाक टिकट का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं न सिर्फ मध्यप्रदेश को आधुनिक सुविधाएं देंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगी।

“अहिल्याबाई होल्कर सेवा की प्रतीक थीं”

पीएम मोदी ने कहा, लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन बताता है कि शासन का असली अर्थ जनता की सेवा है। गुलामी के कालखंड में भी उन्होंने समाज और धर्म की सेवा को सर्वोपरि रखा। वे शिवलिंग हमेशा अपने साथ रखती थीं और प्रभुसेवा तथा जनसेवा को अलग नहीं मानती थीं।

See also  दिल्ली सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, CM रेखा ने अपने पास रखे गृह-वित्त, तो डिप्टी CM वर्मा को सौंपी गई ये जिम्मेदारी…

आतंक के खिलाफ सख्त संदेश: “फन उठेगा तो कुचल देंगे”

पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने तीखे शब्दों में कहा आतंकवादियों ने हमारी संस्कृति और नारी शक्ति को ललकारा है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंक के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर इतिहास रच दिया। अगर आतंक का फन उठेगा, तो उसे कुचल देंगे।

उन्होंने कहा कि अब देश का हर नागरिक कह रहा है, अगर तुम गोली चलाओगे, तो जवाब गोले से मिलेगा।

Women Led Development है सरकार की धुरी

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिला सशक्तिकरण को विकास की धुरी बना रही है। BSF की बेटियों ने सीमाओं पर दुश्मनों को जवाब दिया है। बेटियां आज नक्सलवाद और सीमा-पार आतंकवाद दोनों मोर्चों पर भारत की ढाल बन रही हैं। स्कूल से युद्ध के मैदान तक, देश को अपने बेटियों के साहस पर गर्व है।

मध्यप्रदेश को मिलीं ये बड़ी सौगातें:

  • इंदौर मेट्रो का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर (6 किमी येलो लाइन) की शुरुआत
  • दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण
  • उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए ₹778.91 करोड़ की लागत से घाटों का निर्माण और ₹83.39 करोड़ की लागत से बैराज एवं स्टॉप डैम परियोजनाएं
  • 1,271 अटल ग्राम सुशासन भवनों के लिए ₹483 करोड़ की पहली किस्त का अंतरण
See also  उन्नाव रेप केस: एम्स में स्पेशल कोर्ट की कार्यवाही शुरू, पीड़िता का दर्ज किया जाएगा बयान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।