टीआरपी डेस्क। राजन्ना सिरसिला जिले में एक यूट्यूबर के खिलाफ अपने चैनल पर ‘मोर करी रेसिपी’ पर कथित रूप से एक वीडियो अपलोड करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। एक वन अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि यूट्यूबर ने अपने चैनल पर अधिक से अधिक व्यूज पाने के लिए ऐसा किया।

यह सूचना मिलने पर कि एक व्यक्ति ने अपने चैनल पर मोर करी पकाने का वीडियो पोस्ट किया है, वन अधिकारियों की एक टीम तंगल्लापल्ली गांव पहुंची और सब्जी का सैंपल लेकर नमूने को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद वीडियो को भी हटा दिया गया।

प्रणय कुमार एक श्री टीवी नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है। यह एक कुकिंग यूट्यूब चैनल है, जिस पर वह खाना पकाना सिखाता है। उसके लगभग 3 लाख फॉलोअर्स हैं। मोर की करी से पहले उसे एक जंगली सुअर की करी बनाना बताया था। इस विडियो को लेकर भी विवाद हुआ था और उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

See also  KBC Season 15 : एक करोड़ जीतने से चूके छत्तीसगढ़ के जूनियर विराट, पीरियॉडिक टेबल से रिलेटेड एक सवाल का नहीं दे पाए जवाब …

मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। भारतीय कानूनों के अनुसार, भारत में मोरों को रखना या पकड़ना अवैध है और इसके उल्लंघन पर सख्त जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं प्रणय कुमार ने अपने यूट्यूबर चैनल पर मोर की करी पकाना लोगों को बताया। ऐसे में इस मामले में सख्त कार्रवाई हो सकती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।