ऑटो डेस्क। August 2024 में अगर आप MG Motor SUV या EV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो MG Motors अपनी कारों पर लाखों रुपये के डिस्‍काउंट ऑफर्स दे रही है। आप इस आर्टिकल में यह जान सकते हैं कि कंपनी की ओर से किस कार में कितना डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है।

MG Comet

JSW MG मोटर्स की ओर से भारत की सबसे सस्‍ती इलेक्ट्रिक कार के तौर पर Comet को ऑफर किया जाता है। इस EV पर इस महीने में 25 से 35 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं।

MG Astor

कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Astor को August 2024 में खरीदने पर लाखों रुपये बचाए जा सकते हैं। कंपनी इस महीने में इस एसयूवी के 2024 में बने पुराने मॉडल्‍स पर 55 हजार रुपये तक के ऑफर्स दे रही है। इसके अलावा एसयूवी के 2023 में बने मॉडल्‍स को इस महीने में खरीदने पर अधिकतम 2.35 लाख रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। इसी के साथ ही कंपनी 2024 के नए मॉडल्‍स पर भी अधिकतम 85 हजार रुपये के ऑफर्स दे रही है।

See also  ट्विटर के बाद अब फेसबुक और गूगल को समन, संसदीय समिति के साथ 29 जून को बैठक, होगी जनता के अधिकारों पर चर्चा

MG ZS EV

एमजी की ओर से Electric SUV के तौर पर ZS EV को ऑफर किया जाता है। Augut 2024 में इस एसयूवी पर भी कंपनी लाखों रुपये बचाने का मौका दे रही है। कंपनी इस महीने में ZS EV के एक्‍सक्‍लूजिव और एक्‍साइट वेरिएंट्स पर 1.85 लाख रुपये के ऑफर दे रही है। इसमें लॉयल्‍टी बोनस, एक्‍सचेंज डिस्‍काउंट और कॉर्पोरेट डिस्‍काउंट शामिल हैं। अगर आप 2023 में बनी हुई जेडएस ईवी को खरीदते हैं तो आपको 2.35 लाख रुपये तक बचाने का भी मौका मिल सकता है।

MG Hector

कंपनी की ओर से Hector एसयूवी को भी बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। लेकिन इस महीने इस एसयूवी पर 85 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। कंपनी इस एसयूवी पर स्‍पेशल डिस्‍काउंट, लॉयल्‍टी बोनस, एक्‍सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्‍काउंट के तौर पर यह ऑफर दे रही है। इसी के साथ ही दो लाख रुपये तक के ऑफर्स साल 2023 में बनें यू‍निट्स पर मिल रहे हैं। इसी के साथ ही 2024 में बने मॉडल्‍स पर कंपनी की ओर अधिकतम 1.70 लाख रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं।

See also  DeepSeek AI Ban: राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बना चाइनीज AI मॉडल, इन देशों ने लगाया बैन

MG Gloster

एमजी की ओर से फुल साइज एसयूवी के तौर पर Gloster को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस महीने में इस एसयूवी पर अधिकतम 6.50 लाख रुपये के ऑफर दे रही है। यह ऑफर इसके 2023 मॉडल्‍स पर दिए जा रहे हैं। जिनमें स्‍पेशल डिस्‍काउंट, लॉयल्‍टी बोनस, एक्‍सचेंज डिस्‍काउंट और कॉर्पोरेट डिस्‍काउंट शामिल हैं। कंपनी की ओर से 2024 वाले मॉडल्‍स पर भी 5.50 लाख रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।