लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच जनता को तोहफा, फ्री राशन योजना के तहत और 6 महीने तक मिलेगा लाभ

टीआरपी डेस्क। Free Ration Scheme : लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच एक खुशखबरी सामने आई है। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार दिल्ली में अपनी फ्री राशन योजना (Free Ration Scheme) अगले छह महीने के लिए बढ़ाने जा रही है।

केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत मुफ्त राशन वितरण को 30 नवंबर से आगे बढ़ाने से इनकार के बाद केजरीवाल सरकार ने यह निर्णय लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ”महंगाई बहुत ज्यादा हो गई है। आम आदमी को दो वक्त की रोटी भी मुश्किल हो रही है। कोरोना की वजह से कई बेरोजगार हो गए प्रधानमंत्री जी, गरीबों को मुफ्त राशन देने की इस योजना को कृपया छः महीने और बढ़ाया जाए। दिल्ली सरकार अपनी फ्री राशन योजना छह महीने के लिए बढ़ा रही है।”

See also  राहुल गांधी की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच दो आतंकी धमाकों से दहला जम्मू, सात लोग हुए घायल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।