हवालात मे सेंध मार कर जशपुर से फरार नक्सली 7 साल बाद दिल्ली से हुआ गिरफ्तार
हवालात मे सेंध मार कर जशपुर से फरार नक्सली 7 साल बाद दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

जशपुर। नक्सली संगठन पी.एल.एफ.आई. के सदस्य रहे अनुराग उर्फ ढलढल उर्फ कुन्दन निवासी ढोठाटोली चौकी लोदाम, जिला जशपुर को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर जशपुर पुलिस लेकर लायी। आरोपी दिल्ली में एक डेयरी फार्म में अपना वास्तविक नाम बदलकर काम कर रहा था।

जान के भय से हथियार लेकर हुआ था फरार

मूलतः ग्राम ढोठाटोली चौकी लोदाम निवासी नक्सलीअनुराग उर्फ ढलढल पर आरोप है कि उसने पी.एल.एफ.आई. संगठन में वर्ष 2011-2012 में शामिल होकर लगभग 07 माह तक कार्य किया है। अनुराग को नक्सली संगठन द्वारा जान से मार डालने का भय होने के चलते वह रायफल एवं कुछ गोली लेकर वहां से अपने रिश्तेदार के यहां भाग गया। नक्सली संगठन के 02 सदस्य तलाश करते हुये उसके पास पहुंचे तब अनुराग बंदूक रायफल सहित जंगल पहाड़ में चला गया। इस बंदूक को आरोपी ने अपने परिचित व्यक्ति बिरसा, निवासी करमटोली के पास छोड़ दिया था। इस वाकये के 3 – 4 दिनों बाद बिरसा को लोदाम पुलिस द्वारा पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

See also  अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने मंत्रालय में संभाला कार्यभार

इन वारदातों में शामिल रहा अनुराग

आरोपी अनुराग नक्सली संगठन में शामिल होने के पूर्व एक व्यक्ति जिसने मजदूरी का पैसा नहीं दिया था उस व्यक्ति की कमर में अनुराग ने बंदूक से गोली मार दिया था, उसके बाद अनुराग एवं बिरसा जामटोली स्थित टॉवर में आग लगाने की घटना में शामिल रहे। अनुराग एवं अन्य तीन व्यक्ति को ग्राम केमेटे (झारखंड) जाकर इंदिरा आवास बनाने वाले ठेकेदार से लेवी वसूलने के दौरान गांववालों ने घेरकर पकड़ लिया और रायडीह पुलिस को सौंप दिया।

हवालात से इस तरह हुआ फरार

आरोपी अनुराग झारखण्ड के गुमला जेल में 01 साल 02 माह तक रहा, उसके बाद जशपुर जेल में ट्रांसफर कर दिया गया, 03 माह तक आरोपी जशपुर जेल में रहा। दरअसल जेल में भवन निर्माण हो रहा था, वहां से गरजू और धनेश्वर लोहे की 02 रॉड पैर में छिपाकर कोर्ट पेशी के दौरान लेकर आ गए और कोर्ट के जिस कमरे (हवालात) में उन्हें रखा गया था, वहां की दीवार में छेद कर आरोपी अनुराग अपने 03 साथियों के साथ फरार हो गया। यहां चारों व्यक्ति अलग-अलग हो गये। आरोपी अनुराग कुछ दिन जालंधर में रहा फिर दिल्ली आकर एक व्यक्ति की डेयरी में नाम बदलकर पत्नी एवं 03 बच्चों के साथ रह रहा था।

See also  CG NEWS : शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के लिए जारी किया टाइम टेबल, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी अनुराग के संबंध में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम को जानकारी मिलने पर उसकी गहन तलाश की गयी और उसे हिरासत में लेकर तिहाड़ जेल में निरूद्ध किया गया। आरोपी अनुराग के संबंध में जशपुर पुलिस को सूचना मिलने पर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा उक्त स्थाई वारंटी को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्राजिस्ट रिमांड प्राप्त कर जिला जशपुर लाकर न्यायलय में पेश किया गया। यहां से अनुराग लोहार उर्फ ढलढल उर्फ कुन्दन उम्र 28 वर्ष को जेल भेज दिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।