छग प्रभारी पायलट, नेता प्रतिपक्ष महंत और पीसीसी चीफ बैज से की मुलाकात

रायपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। रायगढ़ संसदीय सीट से राजपिरवार की सदस्या ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। राज परिवार रायगढ़ की जयमाला सिंह ने रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए अपनी उम्मीदवारी का दावा ठोक दिया है।

इस क्रम में उन्होंने छग प्रभारी सचिन पायलट, प्रतिपक्ष के नेता डॉक्टर चरण दास महंत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात कर गंभीर चर्चाएं की है। रायगढ़ जशपुर और सारंगढ़ जिले के संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनकी उम्मीदवारी के पक्ष में है।

जयमाला सिंह ने अभी से अपनी तैयारी भी प्रारंभ कर दी है अगामी माह भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रवेश भी रायगढ़ जिले से होना है। राहुल गांधी और शीर्ष स्तर पर संगठन की नेताओं के आगमन की और उनके स्वागत की तैयारी जयमाला सिंह ने संगठन के सहयोग से अभी से प्रारंभ कर दी है।

See also  भाजपा के बाद अब 'आप' का CM हाउस घेराव का ऐलान, हसदेव अरण्य में आदिवासी और प्राकृतिक हितों की अनदेखी का विरोध

यहां यह जानना भी जरूरी है कि यह संसदीय क्षेत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का क्षेत्र भी है। इसलिए इस क्षेत्र में कांग्रेस को चुनौती स्वीकार करते हुए बिना देर किए अपनी रणनीति बनाकर योजनाबद्ध तरीके से चुनाव की तैयारी करना जरूरी है।