श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में आज एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमले की वारदात को अंजाम दिया है। आतंकियों ने हंदवाड़ा के काजियाबाद इलाके में सीआरपीएफ की एक पट्रोलिंग टीम पर फायरिंग की है। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन CRPF जवान शहीद हुए हैं। इस हमले में शामिल एक आतंकी को मार गिराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकियों के एक दल ने सोमवार शाम काजियाबाद में पट्रोलिंग ड्यूटी पर जा रहे सीआरपीएफ के एक काफिले पर फायरिंग की थी। इस गोलीबारी के बाद हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवानों ने एक हमलावर को मार गिराया। वहीं इलाके में जवाबी कार्रवाई के दौरान घायल सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए।

घटना की जानकारी के बाद करालगुंड, काजियाबाद और नौगाम के इलाकों में सेना ने एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है। इस ऑपरेशन में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान भी शामिल हो रहे हैं। दो बड़ी आतंकी घटनाओं के बाद सेना की स्पेशल फोर्सेज और राष्ट्रीय राइफल्स की कई टीमों ने कुपवाड़ा में बड़े स्तर पर आतंकियों की तलाश शुरू की है।

See also  Parliament Winter Session: राज्यसभा में पेश होंगे 3 क्रिमिनल लॉ बिल, लोकसभा में हो चुका है पारित

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।