नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को दशहरा पर्व लद्दाख के द्रास में सैन्य जवानों के साथ मनाएंगे। राष्ट्रपति गुरुवार से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे दौरे की शुरुआत लद्दाख से करेंगे। 14 अक्तूबर को वह लेह के सिंधु घाट पर सिंधु दर्शन पूजा में शामिल होंगे।

राष्ट्रपति भवन से जारी हुई आधिकारिक सूचना के अनुसार, 14 अक्तूबर की शाम को रामनाथ कोविंद जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सैन्य जवानों से भी मुलाकात करेंगे। 15 अक्तूबर को वे फिर लद्दाख जाएंगे, जहां द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर जाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। राष्ट्रपति का सैन्य अधिकारियों व जवानों से मुलाकात का कार्यक्रम भी है।

बता दें कि राष्ट्रपति आम तौर पर नई दिल्ली में ही दशहरा समारोह में हिस्सा लेते रहे हैं। लेकिन, इस बार राष्ट्रपति ने द्रास में सैन्य जवानों के साथ दशहरा मनाकर उनका मनोबल बढ़ाने का फैसला लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।