छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, पुनिया की मौजूदगी में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव हो सकता है पारित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम पद के लिए ढाई-ढाई साल का फार्मूला के बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया बुधवार को रायपुर पहुंच चुके हैं। आज गुरुवार को पुनिया प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। उनके साथ प्रभारी सचिव चंदन यादव और सप्तगिरी शंकर उल्का भी पहुंचे हैं।

कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी के नाम पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हो सकता है। इस प्रस्ताव को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में रखा जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।