बड़ी खबर : अब CRPF जवानों से घिरे रहेंगे कुमार विश्वास, गृह मंत्रालय ने दी Y कैटेगरी सुरक्षा
बड़ी खबर : अब CRPF जवानों से घिरे रहेंगे कुमार विश्वास, गृह मंत्रालय ने दी Y कैटेगरी सुरक्षा

नेशनल डेस्क। आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे कवि कुमार विश्वास को गृह मंत्रालय ने Y कैटेगरी सुरक्षा दी है। मिली सूचना के अनुसार अब कुमार विश्वास सीआरपीएफ के जवानों से घिरे नजर आएँगे। सूत्रों के मुताबिक IB (Intelligence Bureau) की रिपोर्ट पर गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने यह निर्णय लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुमार कवि विश्वास के हालही में दिए बयान के बाद उन्हें सशस्त्र सुरक्षा दी जा सकती है।

बता दें कवि कुमार विश्वास ने पंजाब चुनाव से ठीक पहले AAP (आम आदमी पार्टी) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कई दावे किये थे। जिससे सियासी गलियारों में तहलका मच गया है। दरअसल, कुमार विश्वास ने कहा था इन आरोपों के बाद अब उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गई है। इसके साथ ही कुमार विश्वास ने कहा कि जो फोन कर रहे हैं, वॉट्सऐप पर धमकियां दे रहे हैं, वो इस बात को समझ लें कि मैं धमकियों से डरने वाला नहीं हूं।

See also  भारी प्रदूषण के कारण जहरीली हुई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।