Bilaspur ASI Suspend: ASI निलंबित, NTPC के कर्मचारी के जहर खाने के मामले में प्रताड़ना का आरोप
Bilaspur ASI Suspend: ASI निलंबित, NTPC के कर्मचारी के जहर खाने के मामले में प्रताड़ना का आरोप

टीआरपी डेस्क। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। एयर इंडिया का विमान A320 लैंडिंग के दौरान फिसल गया।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9:27 बजे, श्रीनगर से आई ये फ्लाइट मुंबई के मेन रनवे 27 पर उतर रही थी। लेकिन जैसे ही विमान रनवे पर धीमा होने लगा, उसका संतुलन बिगड़ गया। विमान फिसलता हुआ 16 से 17 मीटर दूर कीचड़ भरे इलाके में चला गया और टैक्सीवे पर रुक गया।

हालांकि इस हादसे में किसी यात्री या क्रू को कोई चोट नहीं आई। विमान को भी मामूली नुकसान हुआ और वो अपने आप टैक्सी करते हुए पार्किंग बे तक पहुंच गया।
क्यों हुआ ऐसा?

अभी आधिकारिक जांच जारी है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक तेज बारिश, गीला रनवे और ब्रेकिंग के समय नियंत्रण खोना इसकी वजह हो सकते हैं। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही एयर इंडिया और DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी टीम यह देख रही है कि कहीं ब्रेकिंग सिस्टम या टायरों में कोई गड़बड़ी तो नहीं थी। बता दें कि जहां हादसा हुआ वह मुंबई एयरपोर्ट का 09/27 प्रमुख रनवे है। अब उसके स्थान पर 14/32 को ऐक्टिव किया गया है।

See also  Cg Liquor Scam: चैतन्य बघेल की याचिका पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, ED की गिरफ्तारी को दी गई है चुनौती

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।