ममता बनर्जी ही पीएम मोदी का विकल्प, राहुल फेल, TMC ने विपक्षी एकता की निकली TMC ने हवा

नई दिल्ली। लोकससभा चुनाव 2024 से पहले पूरा विपक्ष एक एंटी-बीजेपी मोर्चा बनाने की कवायद में है, ऐसे वक्त में टीएमसी ने एक बड़ा धमाका कर दिया है।

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच संबंध उस समय टूट गया, जब तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी नहीं बल्कि पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष का चेहरा बनकर उभरी हैं। टीएमसी ने कहा कि पीएम मोदी का वैकल्पिक चेहरा बनने में राहुल गांधी विफल रहे हैं, इसलिए ममता को ही विपक्ष का नेतृत्व करना चाहिए।

हालांकि, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस के दावे को ज्यादा महत्व देने से इनकार करते हुए कहा कि यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी कि मोदी का वैकल्पिक चेहरा कौन बनेगा।

दरअसल, तृणमूल कांग्रेस के बंगाली मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ के शीर्षक के साथ एक कवर स्टोरी चलाने के बाद विवाद शुरू हुआ। टीएमसी के लोकसभा पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय के हवाले से कहा गया ‘राहुल गांधी विफल रहे, ममता वैकल्पिक चेहरा हैं।’

See also  Meta : अब Facebook और Instagram में ब्लू टिक के लिए देने होंगे पैसे, जानें कीमत

उन्होंने कहा कि देश एक वैकल्पिक चेहरे की तलाश कर रहा है। मैं राहुल गांधी को लंबे समय से जानता हूं, लेकिन मुझे कहना होगा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैकल्पिक चेहरे के रूप में उभरने में विफल रहे हैं। लेकिन, ममता बनर्जी एक वैकल्पिक चेहरे के रूप में उभरने में सफल रही हैं।’

टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, ‘हम कांग्रेस के बगैर गठबंधन की बात नहीं कर रहे हैं। पूरा देश ममता को चाहता है, इसलिए हम ममता का चेहरा रखेंगे और प्रचार अभियान चलाएंगे।’बंदोपाध्याय ने हाल ही में एक पार्टी कार्यक्रम में कहा था कि पूरा देश अब ममता बनर्जी का समर्थन कर रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।