CG ब्रेकिंग: नेवई गोलीकांड का तीसरा आरोपी बिहार के नालंदा में गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के बहुचर्चित नेवई गोलीकांड में तीसरा और आखिरी आरोपी को पुलिस ने उसके बिहार के नालंदा जिला स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के पास से कारतूस और एक पिस्टल जब्त किया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। मामला हिस्ट्रीशीटर बृजेश राय पर 5 जुलाई की रात हुई फायरिंग से जुड़ा हुआ है।

ढाई महीने से चल रहा था फरार

आरोपी नागेंद्र (21) वारदात को अंजाम देकर पिछले ढाई महीने से फरार चल रहा था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की नागेंद्र बिहार स्थित अपने घर में ही रहा है। पुलिस की टीम को तुरंत बिहार के नालंदा जिले के परवलपुर इलाके में भेजी गई, जहां से नागेंद्र गिरफ्तार किया गया है।

जानें पूरा मामला

बता दें कि मुकेश, मुकुल और नागेंद्र ने रिसाली के मरौंदा टैंक के पास रात करीब 12 बजे बृजेश राय की कार पर फायरिंग कर दी। गोली बृजेश पर नहीं लगी। गोलियां कार में जाकर लग गईं।

See also  मखाना की खेती से चमकेगी महिलाओं की किस्मत, बन रहीं आत्मनिर्भर

पुलिस ने इसे पहले कार का विवाद बताया, लेकिन CCTV फुटेज में मुकुल सोना के दिखने के बाद जांच का रुख ही बदल गया। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाती, 10 जुलाई की रात नेवई भाठा में फिर तीनों ने फायरिंग कर दी थी। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।