शिलॉन्ग। मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों के साथ शिलॉन्ग पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि शिलॉन्ग पुलिस ने सोनम और राज को एक ही थाने में रखा है, जहां दोनों का आमना-सामना हो सकता है।

राजा रघुवंशी की हत्या करने वाले सोनम समेत सभी आरोपियों को आज पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी ताकि इस मामले में और पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े पूरे राज का खुलासा कर सके।

सोनम ने कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के साथ मिलकर किस तरह अपने पति राजा की मौत की साजिश रची इसका पूरा राज खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। राजा की हत्या कैसे की गई, इसे लेकर फिलहाल पुलिस अब क्राइम सीन को रीक्रिएट करने का प्लान कर रही है।

क्राइम सीन रीक्रिएट करने की तैयारी

राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल पत्नी सोनम और अन्य सभी चार आरोपियों के साथ पुलिस इस पूरे मामले को समझने के लिए क्राइम सीन क्रिएट करने की बात कह रही है। ऐसे में कहा जा रहा है आरोपियों ने जिस जगह पर राजा की हत्या की थी उन्हें वहीं ले जाकर वही घटनाक्रम क्रिएट किया जाएगा ताकि इस मर्डर मिस्ट्री का पूरा सीक्वेंस समझा जा सके।

See also  BIG NEWS : अग्निपथ के भारी विरोध के बीच कल तीनों सेना प्रमुखों से मिलेंगे प्रधानमंत्री

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।