पुरी। Jagannath Rath Yatra 2025: ओडिशा की पुरी धाम में जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी पूरे जोरों-शोरों से चल रही है। पंचांग के अनुसार, हर साल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकाली जाती है।

वहीं आज यानी जेष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान जगन्नाथ को स्नान कराया जाएगा। इसके बाद से भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के लिए बीमार होने के बाद एकांतवास में चले जाते हैं। इस अवधि में भक्तगण भगवान के दर्शन नहीं कर सकते हैं, इसके बाद जब प्रभु ठीक होते हैं तब जगन्नाथ यात्रा शुरू होती है।

Jagannath Rath Yatra 2025: 108 घड़ों के पानी से होगा प्रभु का स्नान

आज भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र की मूर्तियों को गर्भगृह से मंडप में लाया जाएगा फिर 108 घड़ों के पानी से स्नान कराया जाएगा. इसमें परंपरा के अनुसार प्रभु जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र को जल से स्नान कराया जाएगा।

See also  भारतीय रेलवे ने इन 4 ट्रेनों को किया रद्द, 24 स्पेशल ट्रेनों के रूट में बदलाव, देखें लिस्ट

खास बात ये है कि इस पानी में कई तरह की औषधियां मिलाई जाती है। सुगंधित फूल, चंदन, केसर,कस्तूरी को पानी में मिलाया जाता है। इस पवित्र स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन को बुखार हो जाता है।

कब शुरू होगी जगन्नाथ यात्रा

इस साल प्रभु श्री जगन्नाथ यात्रा की शुरुआत शुक्रवार, 27 जून 2025 को शुरु होगी। इस तिथि पर भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर श्रीमंदिर से गुंडिचा मंदिर तक यात्रा करते हैं। इस दौरान लाखों भक्त इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए आते हैं। इस यात्रा का समापन शनिवार, 5 जुलाई को होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।