Gujarat Bridge Collapse

अहमदाबाद। गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे में अब तक करीब 141 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अधिकारियों की ओर से 132 मौतों की पुष्टि की गई है। इस बीच खबर आ रही है कि मृतकों में राजकोट से भाजपा सांसद मोहन भाई कुंदरिया के परिजन भी शामिल हैं। उनके परिवार के 12 सदस्यों की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो चुकी है।

भाजपा सांसद ने कहा है कि हादसे में मेरी बहन के परिवार के 12 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, हमने मेरी बहन के जेठ की चार बेटियों, तीन दामादों और पांच बच्चों को खो दिया है। उन्होंने आगे कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है जो भी इस हादसे का दोषी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

भाजपा सांसद ने कहा, हादसे के बाद से ही मैं यहीं पर हूं। मेरे सामने करीब 100 से ज्यादा लाशें निकाली जा चुकी हैं। अभी भी नदी से लाशों के बाहर आने का सिलसिला जारी है। उधर, हादसे के बाद से नदी पर लगातार बचाव कार्य जारी है।

See also  ब्रेकिंग: ओमिक्रॉन के डर से बूस्टर डोज लेने के लिए विदेश यात्रा कर रहे लोग, इनमें उद्योगपति घराने या फिर बड़ी कंपनियों के सीईओ ज्यादा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।