देश में आज भी कोरोना के आए 3 लाख से ज्यादा केस, हुई 525 मौतें

टीआरपी डेस्क। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख नए केस सामने आए हैं। यह लगातार चौथा दिन है कि देश में 3 लाख से ज्यादा केस मिले। हालांकि, शनिवार की तुलना में चार हजार केस कम आए। शनिवार को 3.37 लाख केस मिले थे। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 525 लोगों की मौत हुई।

भारत में पिछले 24 घंटे में 2,59,168 लोग ठीक हुए। अब तक 3,65,60,650 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 93.18% हो गया है। हालांकि, एक्टिव केस बढ़कर 21,87,205 पर पहुंच गए हैं। देश में एक्टिव केस कुल केस के 5.57% हैं। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 17.78% है. वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.87% है।

यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46,393 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30,795 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। राज्य में कोरोना के नए केस आने के बाद अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2,79,930 हो गई है। पूरे राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के भी 416 मरीज सामने आए हैं। राज्य में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित कुल 2759 मरीज सामने आ चुके हैं।

See also  अब मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग बना करोड़पति, खाते में आ गए 52 करोड़ रुपये

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11486 नए मामले सामने आए, जबकि 45 मरीजों ने जान गंवाई है। बता दें कि 5 जून के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। 5 जून को 48 मरीजों की मौत हुई थी। फिलहाल राजधानी में संक्रमण दर 16.36% और एक्टिव केस 58593 हैं। वहीं, शुक्रवार के मुकाबले दिल्ली में 22 जनवरी को अधिक केस दर्ज किए गए। शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 10,756 नए केस आए, जबकि 38 मरीजों की मौत हुई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।