टीआरपी डेस्क। होली के दिन हरियाणा के सोनीपत जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गोहाना के जवाहरा गांव में बीजेपी मुंडलाना मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र की उनके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह हत्याकांड जमीनी विवाद के चलते अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।

जमीनी विवाद बना हत्या का कारण

बीजेपी नेता सुरेंद्र की हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र ने अपने पड़ोसी की बुआ से जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले आरोपी ने सुरेंद्र को चेतावनी दी थी कि वह इस जमीन पर कदम न रखें, लेकिन इसके बावजूद सुरेंद्र ने वहां जुताई करवाई। इसी के चलते शुक्रवार को आरोपी ने गुस्से में आकर सुरेंद्र को गोली मार दी।

See also  गया में नई बीमारी से चार लोगों की मौत ने डॉक्टरों को भी किया हैरान-दहशत में गांव छोड़ने की तयारी में ग्रामीण  

घटना के वक्त सुरेंद्र अपनी गली में खड़े थे, तभी गांव के ही मन्नू पुत्र जगदीश ने उन पर गोली चला दी। पहली गोली गली में जाकर लगी, जिससे बचने के लिए सुरेंद्र अपनी दुकान में भागे। आरोपी ने दुकान में घुसकर उन पर दोबारा गोली चलाई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बीजेपी नेता सुरेंद्र का राजनीतिक सफर

सुरेंद्र ने राजनीति की शुरुआत इनेलो पार्टी से की थी, लेकिन बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए। साल 2021 में उन्हें बीजेपी पंचायती राज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया था। हाल ही में उन्हें मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 42 वर्षीय सुरेंद्र अपने परिवार के साथ रहते थे और उनके तीन बच्चे हैं।

गांव में दहशत, आरोपी की तलाश जारी

बीजेपी नेता की हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

See also  संसद के मकर द्वार पर अचानक क्यों भिड़े BJP-कांग्रेस सांसद? राहुल गांधी से अमित शाह तक मचा सियासी घमासान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।