नितिन गडकरी
Image Source- Google

टीआरपी डेस्क। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज लोकसभा में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार अगले एक साल में सभी टोल प्लाजा को खत्म कर देगी और इसको लेकर काम किया जा रहा है। आगे चल कर लोगों टेक्नोलॉजी की मदद से उतना ही टोल चुकाना होगा जितना वे रोड पर चलेंगे।

नितिन गडकरी ने यह बयान अमरोहा से बीएसपी सांसद कुंवर दानिश अली के गढ़ मुक्तेश्वर के पास सड़क पर नगर निगम की सीमा में टोल प्लाजा के मुद्दा उठाने के जवाब में दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में सड़क परियोजनाओं के ठेके में थोड़ी और मलाई डालने के लिए नगर की सीमा पर ऐसे टोल प्लाजा बनाए गए जो कि निश्चित तौर पर गलत है और अन्याय करने वाला है।

See also  जानिए क्या होता है वित्त मंत्रालय की हलवा सेरेमनी...

उन्होंने आगे कहा कि अगर इन टोल प्लाजाओं को हटाया जाएगा तो सड़क बनाने वाली कंपनियां मुआवजा मांगेंगी। लेकिन सरकार अगले एक साल में देश में सारे टोल प्लाजा को खत्म करने की योजना पर काम कर रही है। नितिन गडकरी ने कहा कि टोल खत्म करने का मतलब टोल प्लाजा को खत्म करने से है और सरकार ऐसी तकनीक पर काम कर रही है कि जिसमें आप हाईवे पर जहां से चढ़ेंगे, वहां जीपीएस की मदद से कैमरा आपकी फोटो लेगा और जहां आप हाईवे से उतरेंगे वहां की फोटो लिया जाएगा और इस तरह आपको उतनी ही दूर का टोल चुकाना होगा।

बता दें कि सरकार लगातार टोल की परेशानियों को खत्म करने की कोशिश कर रही है। इसको लेकर हाल ही में कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए FASTag को पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। इससे टोल प्लाजा पर बढ़ने वाली लाइन से छुटकारा मिल सकता है और साथ ही बिना किसी परेशानी के आप हाईवे पर अपनी गाड़ी चला सकते हैं।

See also  VIDEO: फैक्ट्रियों में मजदूरों के सुरक्षा कवच की जिम्मेदारी किसकी? रायपुर के कोलंबिया कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग के लपटों की तरह उठ रहे कई सवाल, कई किमी दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।