राज्यसभा में गूंजा केरता शक्कर कारखाना में भ्रष्टाचार का मुद्दा, सांसद रामविचार ने कहा- चहेतों को पहुंचाया लाभ
राज्यसभा में गूंजा केरता शक्कर कारखाना में भ्रष्टाचार का मुद्दा, सांसद रामविचार ने कहा- चहेतों को पहुंचाया लाभ

नई दिल्ली/रायपुर। राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम (Ramvichar Netam) संसद में मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित केरता जिला सुरजपुर में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला उठाया। नेताम ने आरोप लगाया कि शक्कर कारखाने में तैयार मोलासीस को बिना टेंडर ही बेच दिया गया है।

सदन में सांसद नेताम ने शक्कर कारखाना में हुए भ्रष्टाचार के कारण किसानों को भारी आर्थिक क्षति हो रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के दूसरे शक्कर कारखाने में मोलासीस को 6500 प्रति टन से लेकर 7000 प्रति टन की दर से बेचा गया, जबकि मां महामाया शक्कर कारखाने में बिना निविदा आमंत्रित किए 5500 कि दर से भ्रष्टाचार कर अपने चहेते फर्म को मोलासीस बेच दिया गया है।

नेताम ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा 33 किलो की दर से शक्कर बेचना तय किया, जबकि बगैर निविदा के भ्रष्टाचार कर 31 किलो की दर से शक्कर बेच दी। बिना वैकेंसी के सैकड़ों नियुक्तियां की गई है और उसमें से ज्यादातर कर्मचारी फैक्टरी में कार्यरत नहीं है और उनका वेतन उनके खाते में जमा किया जा रहा है। नेताम ने कहा कि गन्ना परिवहन के निविदा में भी व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है, जिसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

See also  ड्रग्स मामले में काॅमेडियन भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ी, बनी 200 पन्नों की चार्जशीट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।