अब विवादों में घिरे मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी, मिला 24 घंटे का अल्टीमेटम, आपत्तिजनक विज्ञापन नहीं हटाने पर केस दर्ज होगा

टीआरपी डेस्क। डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के मंगलसूत्र विज्ञापन विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सब्यसाची मुखर्जी के विज्ञापन पर घोर आपत्ति जताई है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि यह आपत्तिजनक है। इस विज्ञापन को देखकर मेरा मन बहुत आहत है।

एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मंगलसूत्र में भगवान-शिव पार्वती का स्वरूप है। हमारी संस्कृति में बहुत ही सम्मानित आभूषण है, हम सब इसका आदर करते है। सब्यसाची की तरफ से बुधवार को उनके नए आभूषण विज्ञापन में मंगलसूत्र का विज्ञापन नग्नतापूर्ण है। विज्ञापन घोर आपत्तिजनक है, यदि इस विज्ञापन को हटाया नहीं गया तो कठोर कार्रवाई होगी।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मैं व्यक्तिगत रूप से डिजाइनर सब्यसाजी मुखर्जी को 24 घंटे का अल्टीमेटम देता हूं। अगर वह मंगलसूत्र का विज्ञापन नहीं हटाते हैं, तो उनके खिलाफ केस दर्ज होगा। उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। साथ ही अलग से पुलिस भेजी जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।