नई दिल्ली। देश के प्राइवेट बैंक भी अब सरकारी व्यवसाय में हिस्सा ले सकेंगे, इसे लेकर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने संशोधित दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। यानी अब प्राइवेट बैंक सरकारी व्यवसाय को शुरू कर ज्यादा कमाई कर सकते है।

लाखों ग्राहकों को होगा फायदा

दरअसल, सरकार के बैंकिंग के कामकाज अबतक सिर्फ सरकारी बैंकों के जरिए ही संपन्न होते थे, इसमें निजी बैंकों की भागीदारी बिल्कुल नहीं थी। तब फरवरी 2021 में वित्त मंत्रालय ने प्राइवेट सेक्टर के बैंकों को सरकारी व्यवसाय के आवंटन पर सितंबर 2012 में लगाए गए प्रतिबंधों का हटाने का ऐलान किया था।

इसका फायदा ये होगा कि प्राइवेट बैंकों पर लगी रोक हटने से ग्राहकों की सुविधा बढ़ेगी, कंपटीशन बढ़ेगा और ग्राहकों को बेहतर सेवा मिल सकेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  लखनऊ में सामने आया कोरोना वायरस का पहला मामला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।