UP Election : अब ठुमकों से वोटर्स लुभाएगी सपा! प्रत्याशी चंद्रावती वर्मा ने ''ओले-ओले में किया जोरदार डांस, देखिए वायरल वीडियो
UP Election : अब ठुमकों से वोटर्स लुभाएगी सपा! प्रत्याशी चंद्रावती वर्मा ने ''ओले-ओले में किया जोरदार डांस, देखिए वायरल वीडियो

नेशनल डेस्क। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव ने अलग ही मोड़ ले लिया है। यूपी के राठ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला प्रत्याशी चंद्रावती वर्मा का एक वीडियो इन दिनों काफी चर्चा बटोर रहा है।

दरअसल, इन दिनों सपा प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा का दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें से एक वीडियो में चंद्रवती वर्मा अपनी दो सहेलियों के संग फिल्मी गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। जानकी दूसरे वायरल वीडियो में वो स्विमिंग पूल में स्विमिंग कॉस्ट्यूम में नजर आ रही हैं। ये दोनों सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद चंद्रवती वर्मा जिले में चर्चा का विषय बन गई हैं।

बता दें कि इसके पहले चंद्रवती वर्मा हैदराबाद में जिम ट्रेनर थी। उन्‍होंने गोहांड इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई के बाद उरई से स्नातक किया। विधानसभा चुनाव से पहले ही वह क्षेत्र में सक्रिय हो गईं थीं।

चंद्रावती वर्मा के पहले समाजवादी पार्टी ने राठ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी को टिकट दिया था। लेकिन 24 घंटे के भीतर ही उनका टिकट काटकर चंद्रवती वर्मा को राठ विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया।

बता दें चंद्रवती वर्मा अनुसूचित जाति से हैं। इस वायरल वीडियो के पहले उनकी लव मैरिज भी काफी सुर्ख़ियों में थी। उन्होंने जालौन जिले के गोरन गांव निवासी हेमेंद्र सिंह राजपूत लवर मैरिज किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।