School, College Reopen Guidelines

टीआरपी डेस्क। School, College Reopen Guidelines : केंद्र सरकार ने स्कूल कॉलेज खोलने को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। जिसमें कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

सबसे प्रमुख बदलाव यह है कि अब राज्य और केंद्र शासित प्रदेश खुद से तय कर सकते हैं कि वे शैक्षणिक संस्थान खोलने के लिए अभिभावकों की सहमति चाहते हैं या नहीं। गौरतलब है कि कई राज्यों ने तीसरी लहर के बाद दोबारा से स्कूल और कॉलेज खोलने शुरू कर दिए हैं। जिसे लेकर केंद्र ने नई गाइडलाइंस (School, College Reopen Guidelines) जारी की है।

इसके अलावा केंद्र ने राज्यों से कहा है कि वह ऐसे कोर्स तैयार करें जिससे छात्र आसानी से ऑनलाइन से ऑफलाइन मोड की पढ़ाई में ढल पाएं। अभी कोरोना की परिस्थितियों के अनुसार हर राज्य की अपनी अलग प्रोटोकॉल्स है, केंद्र ने राज्यों से इसे नई गाइडलाइन्स के साथ समन्वय करने को कहा है।

साथ ही स्कूल कॉलेज खोलने के लिए अभिभावकों की सहमति की बाध्यता हटने से राज्यों को संस्थान खोलने में सहूलियत भी दी गई है। इन सबके अलावा केंद्र ने राज्यों से अपील की है कि स्कूल, कॉलेज छोड़ रहे छात्रों की दर में भी कमी लाने की दिशा में प्रयास किए जाएं।

See also  Corona Update : 715 दिन बाद 1000 से कम मिले कोरोना के नए मामले, एक्टिव केस 13,000 से कम, 13 लोगों की हुई मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।