टीआरपी डेस्क। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने ओडिशा में बालासोर रेल दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। CBI की टीम ने बालासोर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इसी के साथ गृह मंत्रालय के अधिकारी भी घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंचे हैं। रेल मंत्री ने रविवार को इस हादसे में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सामान्य स्थिति बहाली कार्य के निरीक्षण के लिए बहनागा में हैं। रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को दुर्घटना की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। रेलवे सुरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक ने भी अलग से दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इसके अलावा बालासोर सरकारी रेलवे पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। इस बीच दुर्घटनाग्रस्त मार्ग पर सामान्य रेल सेवा बहाल हो गई है।

बता दें कि बालासोर रेल हादसे में 275 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1100 लोग जख्मी हुए। इनमें से 900 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। जबकि 200 का अभी इलाज चल रहा है। वहीं, 101 शवों की पहचान भी बाकी है।

See also  शेयर बाजार में आज होली का अवकाश, BSE-NSE में ट्रेडिंग बंद, लेकिन शाम को खुलेगा MCX, देखें 2026 की छुट्टियों की लिस्ट...

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।