टीआरपी डेस्क। महिला पहलवानों के आरोपों की जांच कर रही दिल्ली पुलिस और एसआईटी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पैतृक निवास पहुंची। जहां पुलिस ने 12 लोगों के बयान दर्ज किए।

बता दें इसमें सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी, परिजन, सहयोगी और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। कैसरगंज सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह विश्वनोहरपुर गांव में ही राजनीतिक गतिविधियां संचालित करते हैं। इससे पहले विवेचना कर रही एसआईटी ने 125 गवाहों के बयान रिकॉर्ड किये थे।

एसआईटी देश के साथ ही विदेशों में कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान लगे आरोपों की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस विभाग के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

सांसद के एक करीबी ने भी नाम न छापने की शर्त पर दिल्ली पुलिस द्वारा विश्नोहरपुर आने की पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने तो कहा कि यह बड़े स्तर की जांच है, गोंडा पुलिस का इसमें कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं है।

See also  Mumbai on Alert: मुंबई पर आतंकी हमले का खतरा, एक्शन में पुलिस व सुरक्षा एजेंसिया

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।