कोरोना पॉजिटिविटी रेट

टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के अब तक तीन लाख 37 हजार 704 नए केस सामने आए हैं और 488 लोगों की मौत हो गई। वहीं कोरोना के सबसे तेजी से फैलने वाले वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले बढ़ रहे हैं।

इसक असर कई महानगरों में देखने को मिल रहा है, जहां नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह जानकारी INSACOG ने अपनी ताजा बुलेटिन में दी है। साथ ही कहा है कि ओमिक्रॉन का संक्रामक सब-वेरिएंट BA.2 भी देश में मिला है।

INSACOG ने अपने 10 जनवरी के बुलेटिन जो कि रविवार को जारी किया, उसमें कहा है कि अब तक के अधिकांश ओमिक्रोन के मामले बिना लक्षण या हल्के लक्षण वाले हैं। अस्पताल में भर्ती होने और आईसीयू के मामले मौजूदा लहर में बढ़ गए हैं और खतरे का स्तर में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इसमें कहा गया है, ‘ओमिक्रॉन अब भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में है और कई महानगरों में इसका असर देखने को मिला है, जहां नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।’

ओमिक्रॉन वेरिएंट के 10 हजार 50 मामले सामने आ चुके हैं। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 17.22% है। भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) का कहना है कि ओमिक्रॉन भारत में अब कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में है और कई महानगरों में प्रभावी हो गया है। दरअसल, ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।