Operation Sindoor India Pakistan Ceasefire Violation: नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमला को लेकर चलाए गए आपरेशन सिंदूर के बाद शनिवार शाम घोषित संघर्षविराम के साथ स्थिति सामान्य हो गई है। पाकिस्तान से सटे भारतीय सीमावर्ती राज्यों में अब शांति बहाल है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युद्ध नीति की चौतरफा तारीफ हो रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भी पीएम मोदी की रणनीति को सराहा है।

Operation Sindoor India Pakistan Ceasefire Violation: एक राष्ट्रीय अंग्रेजी अखबार में अपने कॉलम में चिदंबरम ने पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई को बुद्धिमत्तापूर्ण और संतुलित बताया। चिदंबरम ने लिखा, “आतंकी हमले के बाद देश में आक्रोश था। लोग बदला लेने की मांग कर रहे थे। ऐसे में सरकार ने सीमित सैन्य कार्रवाई का रास्ता चुनकर बड़े युद्ध को टाला।”

Operation Sindoor India Pakistan Ceasefire Violation: उन्होंने आगे कहा कि भारत की कार्रवाई सुनियोजित और सीमित थी, जिसका मकसद आतंकी संगठनों के बुनियादी ढांचे को नष्ट करना था। चिदंबरम ने इसे पीएम मोदी का समझदारी भरा कदम करार दिया। उन्होंने 7 मई को भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक की भी तारीफ की, जिसे उन्होंने वैध और लक्ष्य-केंद्रित बताया। उन्होंने लिखा, “भारतीय सेना ने सैन्य और रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बनाया।”

Operation Sindoor India Pakistan Ceasefire Violation: हालांकि, चिदंबरम ने आगाह किया कि यह मानना जल्दबाजी होगी कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और द रेजिस्टेंस फ्रंट जैसे आतंकी समूह पूरी तरह खत्म हो गए हैं। लेकिन, उन्होंने भारत की कार्रवाई को पाकिस्तान के लिए एक सख्त संदेश बताया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।