Live India-Pakistan Conflict: भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान की ओर से फिर गोलीबारी की खबरें आई हैं। भारतीय वायु सेना ने पुष्टि की है कि “ऑपरेशन सिंदूर” अभी भी सक्रिय है।

शनिवार शाम विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि दोनों देश सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि 12 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स) के बीच एक और अहम बातचीत होनी है।

फिलहाल सीमा पर हालात सामान्य बताए जा रहे हैं, और जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में कई इलाकों से प्रतिबंध हटाए जाने लगे हैं। हालांकि, सुरक्षा बल अभी भी पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।