Operation Sindoor India Pakistan Ceasefire Violation: नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ सीमा पर सीजफायर होने के बाद रविवार सुबह PM नरेंद्र मोदी के साथ NSA डोभाल की बैठक चल रही है। बैठक में CDS और सेना प्रमुख भी शामिल हुए। भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर होने के बाद सीमा पर अभी अपेक्षाकृत शांति दिख रही है।

Operation Sindoor India Pakistan Ceasefire Violation: हालांकि सीमापार से पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की कुछ घटनाएं सामने आई थीं, इस पर भारत की ओर से सख्ती दिखाए जाने के बाद रातभर शांति बनी रही। अब तक सीमा पर किसी तरह के हमले या फायरिंग की घटना नहीं हुई। सीमावर्ती राज्यों में जनजीवन सामान्य हो रहा है। इस बीच रक्षा मंत्रालय आज प्रेस ब्रीफिंग में पूरे घटनाक्रम की जानकारी देगा।

Operation Sindoor India Pakistan Ceasefire Violation: बता दें कि भारत की कड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का प्रस्ताव रखा गया। भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर को सहमति दे दी। लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन जारी है।

Operation Sindoor India Pakistan Ceasefire Violation: हालांकि भारत ने सिंधु जल समझौता पर फिलहाल कोई फैसला नहीं किया है यानी यह संधि अभी स्थगित ही रहेगी। भारत के रक्षा मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी सेनाएं तैयार हैं। भारत ने यह भी कहा है कि किसी भी आतंकी घटना को युद्ध माना जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।